तंत्र -मंत्र के शक में कर दी, अपनी रिश्ते की फुआ की टांगी से मारकर हत्या : IPS शशि मोहन सिंह

जशपुर : तंत्र -मंत्र के शक में कर दी, अपनी रिश्ते की फुआ की टांगी से मारकर हत्या, और फूफा पर भी जान से मारने की कोशिश, फूफा ने अपने जान बचाकर भाग गया,बाद में वापस लौटा तो पाया कि पत्नी की हत्या हो गई है।पूरा मामला इस प्रकार :–दिनांक 21.10.25 को ग्राम जामुन जोबला निवासी प्रार्थी पंकज पहाड़ी, उम्र 45 वर्ष ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 21.10.25 की शाम को वह अपनी पत्नी मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी उम्र 40 वर्ष के साथ, अपने ग्राम में ही पड़ोस के एक व्यक्ति के घर हंडिया पीने गए हुए थे, व शाम करीबन 05.30 बजे के लगभग पड़ोस से हंडिया पीकर वापस लौट रहे थे, उसकी पत्नी मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी, पेशाब करने के लिए रुकी हुई थी, कि इसी दौरान प्रार्थी का रिश्ते का भतीजा आरोपी मुकेश पहाड़ी, जो कि उनका पीछा करते हुए आ रहा था,हाथ में टांगी लेकर आया व प्रार्थी की पत्नी मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी, जो कि आरोपी मुकेश पहाड़ी की रिश्ते में फ़ुआ थी, के गले में टांगी से वार कर दिया, फिर प्रार्थी के ऊपर भी टांगी से वार किया था, जिससे कि प्रार्थी के दाहिने पैर के घुटने में चोट लगा है, प्रार्थी भय से वहां से भाग गया, फिर कुछ देर में, आरोपी मुकेश पहाड़ी के वहां से चले जाने के बाद, प्रार्थी, अपनी पत्नी के पास आकर देखा तो पाया कि, उसके गले से, खून बह रहा था, व उसकी मृत्यु हो गई थी। प्रार्थी व आरोपी मुकेश पहाड़ी के परिवार के मध्य, खेती की जमीन को, कमाने के नाम पर पूर्व में लड़ाई, मारपीट हो चुका था, शायद उसी तरह बात को आरोपी मुकेश पहाड़ी के, उसकी पत्नी की हत्या की गई होगी।चूंकि मामला हत्या का था व आरोपी नामजद था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना बगीचा में आरोपी मुकेश पहाड़ी उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध बी एन एस की धारा 103(1) व 109 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। व आरोपी की गिरफ्तारी तथा घटना स्थल के निरीक्षण हेतु बगीचा पुलिस की टीम तत्काल ग्राम जामुन जोबला रवाना हुई, पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा किया गया, व शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्डम कराया गया। शॉर्ट पोस्ट मार्डम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मृतिका के गले में, टांगी की वार से आए चोट से होना बताया गया।, आरोपी मुकेश पहाड़ी, हत्या करने के बाद से फरार था, पुलिस के द्वारा उसकी पातासाजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को घटना दिनांक की रात्रि में पता चला कि आरोपी मुकेश पहाड़ी, ग्राम जामुन जोबला में ही एक अन्य घर में छिपा हुआ है, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा, घेराबंदी कर आरोपी मुकेश पहाड़ी को हिरासत में लेकर थाना गया।पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मुकेश पहाड़ी के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, उसका अपने गांव के ही रिश्ते के फूफा पंकज पहाड़ी व फुआ मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी के साथ काफी समय से, खेती की जमीन का, कमाने के नाम से विवाद चल रहा था, घटना के पांच माह पूर्व , उसी बात को लेकर आरोपी मुकेश पहाड़ी का पंकज पहाड़ी के परिवार के साथ, वाद विवाद तथा मारपीट भी हुई थी। अभी कुछ दिनों से आरोपी मुकेश पहाड़ी के बच्चों की तबीयत, अधिकतर खराब रह रही थी, उसे शक था कि, उसकी फुआ मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी के द्वारा ही उसके बच्चों पर तंत्र मंत्र कर दिया गया था, जिससे वह अत्यंत क्षुब्ध था, कि दिनांक 21.10.25 को शाम करीबन 05.30 बजे जब उसके फूफा पंकज पहाड़ी व फुआ मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी , गांव के ही एक घर से हड़िया पीकर आ रहे थे, तब आरोपी मुकेश के द्वारा घर से टांगी लेकर, हत्या करने की नियत से, उनका पीछा किया गया, रास्ते में जब एक जगह मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी रुकी थी, उसी दौरान आरोपी मुकेश पहाड़ी के द्वारा, मृतिका सुखाड़ी पहाड़ी के गले में टांगी से वार कर हत्या कर दी गई व फूफा पंकज पहाड़ी के ऊपर भी वार किया गया था, परंतु वह भाग गया। पुलिस के द्वारा आरोपी मुकेश पहाड़ी की निशानदेही पर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी व हत्या के दौरान पहने कपड़े को भी जप्त कर लिया गया है।पूछताछ पर आरोपी मुकेश पहाड़ी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम जामुन जोबला के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक गौरव कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, आरक्षक फुलजेंस टोप्पो व नगर सैनिक बलि राम रवि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्र के ग्राम जामुन जोबला में एक व्यक्ति ने तंत्र मंत्र के शक पर, एक महिला की टांगी से मारकर हत्या कर दी थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज भेज दिया है, व हत्या में प्रयुक्त टांगी तथा हत्या के दौरान आरोपी के द्वारा पहने कपड़े को भी जप्त कर लिया है।

  • Related Posts

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    1.मैरिज सर्टिफिकेट क्या होता है? मैरिज सर्टिफिकेट (Marriage Certificate) एक सरकारी दस्तावेज़ है, जो यह प्रमाणित करता है कि दो व्यक्तियों का विवाह कानूनन पंजीकृत (Registered) है। यह प्रमाण पत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना

    गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास