पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

रायपुर। प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या संकट की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नर, आईजी और सभी जिला कलेक्टरों के साथ आयोजित की गई।बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर निर्देश दे सकते हैं कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अफवाहों से बचने और लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।सीएम ने दो टूक कह सकते हैं कि हालात का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जा सकते हैं।बैठक में विकास शील, सुबोध कुमार सिंह, अरुण देव गौतम, डॉ. बसवराजु एस, शहला निगार, डॉ. रोहित यादव, रीना बाबा साहेब कंगाले और रजत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा Indian Oil Corporation Limited, Bharat Petroleum Corporation Limited और Hindustan Petroleum Corporation Limited के पेट्रोल-डीजल और गैस डिवीजन के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।सरकार ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि प्रदेश में जरूरी संसाधनों की आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज

    रायपुर, 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और प्रत्येक पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए महत्वाकांक्षी सुघ्घर…

    राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल

    रायपुर, 16 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में राज्य योजनाओं के लिए State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल लागू करने के प्रस्ताव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज

    राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल

    झीरम घाटी हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड न्याय की जीत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई बड़े षड्यंत्र कारी सरकार की गोंद में बैठ कर बच गए – दीपक बैज

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़ : मंत्री राजेश अग्रवाल

    भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात