रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। 19 जुलाई (रविवार) को घड़ी चौक से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक विशाल जनआंदोलन निकाला जाएगा, जिसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस संबंध में सर्व समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को औपचारिक सूचना भी दे दी।आंदोलनकारियों ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। वर्षों की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का व्यवस्था से भरोसा उठता जा रहा है। ऐसे में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।बैठक में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk के समर्थन में चल रहे आंदोलन के प्रति भी एकजुटता जताई गई। साथ ही 20 जुलाई को दिल्ली में प्रस्तावित राष्ट्रीय आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के समर्थन या विरोध में नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए है। उन्होंने प्रदेशभर के विद्यार्थियों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की।आंदोलन की प्रमुख मांगेंशिक्षा व्यवस्था में व्यापक और प्रभावी सुधार।प्रतियोगी परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।पेपर लीक के मामलों में समयबद्ध और कठोर कार्रवाई हो।युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कानून लागू किया जाए।Sonam Wangchuk की मांगों पर सकारात्मक पहल की जाए।केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग।

  • Related Posts

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    1.मैरिज सर्टिफिकेट क्या होता है? मैरिज सर्टिफिकेट (Marriage Certificate) एक सरकारी दस्तावेज़ है, जो यह प्रमाणित करता है कि दो व्यक्तियों का विवाह कानूनन पंजीकृत (Registered) है। यह प्रमाण पत्र…

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    रायपुर। प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या संकट की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना

    गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास