शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

रायपुर। शहीद डीएसएफ आरक्षक स्वर्गीय धनेश्वर नुरेटी के एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के मामले में नारायणपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश चंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा उदाहरण बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि शहीद जवानों और उनके परिवारों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि दिवंगत आरक्षक की पत्नी को मिलने वाले एक करोड़ रुपये के बीमा दावे में कथित गड़बड़ी और अवैध वसूली का प्रयास न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। ऐसे मामलों में सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून सभी के लिए समान है।चिमनानी ने कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के समय भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलता था, जबकि वर्तमान सरकार में जनता के अधिकारों पर डाका डालने या रिश्वतखोरी करने वालों को सीधे जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मामले में शामिल फरार अधिवक्ता को भी जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार न्याय दिलाने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    1.मैरिज सर्टिफिकेट क्या होता है? मैरिज सर्टिफिकेट (Marriage Certificate) एक सरकारी दस्तावेज़ है, जो यह प्रमाणित करता है कि दो व्यक्तियों का विवाह कानूनन पंजीकृत (Registered) है। यह प्रमाण पत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना