छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 हमारे राज्य की मजबूत और संतुलित अर्थव्यवस्था का प्रमाण है : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर ::छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 हमारे राज्य की मजबूत और संतुलित अर्थव्यवस्था का प्रमाण है।वर्ष 2025-26 में प्रदेश का GSDP प्रचलित भावों पर बढ़कर ₹6,31,291 करोड़ अनुमानित है, जिसकी वृद्धि दर 11.57% है – जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 12.53%, उद्योग में 10.26% और सेवा क्षेत्र में 13.15% वृद्धि का अनुमान यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ आज किसानों की समृद्धि और औद्योगिक मजबूती के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।समृद्ध किसान, मजबूत उद्योग और विस्तृत सेवा क्षेत्र – यही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।हमारे लिए गर्व का विषय है कि आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में 12.53% वृद्धि अनुमानित है।कृषि क्षेत्र में मजबूत विकास दर दर्ज हुई है, जो किसानों की मेहनत और हमारी किसान-हितैषी नीतियों का परिणाम है।समृद्ध किसान ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव है।छत्तीसगढ़ आज देश की औद्योगिक ताकत के रूप में तेजी से उभर रहा है।आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार उद्योग क्षेत्र में 10.26% वृद्धि अनुमानित है और राज्य की अर्थव्यवस्था में उद्योग का योगदान लगभग 49% है — जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।निवेश, रोजगार और अधोसंरचना विकास के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।सेवा क्षेत्र छत्तीसगढ़ की नई अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बन रहा है।आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार सेवा क्षेत्र में 13.15% वृद्धि अनुमानित है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और डिजिटल सेवाओं में विस्तार से नए अवसर पैदा हो रहे हैं।छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 दर्शाता है कि प्रदेशवासियों की आय लगातार बढ़ रही है।वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर लगभग ₹1.79 लाख अनुमानित है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 10.07 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है। यह हमारी विकासोन्मुख नीतियों और बढ़ती आर्थिक गतिविधियों का परिणाम है।हमारा लक्ष्य है – प्रदेश के हर परिवार की आय बढ़े, जीवन स्तर बेहतर हो और समृद्धि हर घर तक पहुंचे।हमारा संकल्प है – छत्तीसगढ़ के हर परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनाना।हमारी सोच है – प्रदेश का विकास तभी सार्थक है, जब हर परिवार समृद्ध हो।हमारा उद्देश्य स्पष्ट है – विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर परिवार खुशहाल बने।हमारा लक्ष्य है – बढ़ती आय, बेहतर अवसर और समृद्ध जीवन के साथ हर परिवार सशक्त छत्तीसगढ़ का हिस्सा बने।

  • Related Posts

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर। शहीद डीएसएफ आरक्षक स्वर्गीय धनेश्वर नुरेटी के एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के मामले में नारायणपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश…

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना