केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान ‘ और छठ पूजा में शामिल हुए

बिलासपुर : केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान ‘ और छठ पूजा में शामिल हुए।जिला भाजपा कार्यालय, शक्ति में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” विधानसभा सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘लोकल से वोकल’ की दिशा में काम करने का आह्वान किया। साहू ने कहा, “यह अभियान केवल आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मगौरव और राष्ट्रनिर्माण की भावना का प्रतीक है। स्थानीय उत्पादों के उपयोग से गाँव, कस्बे और छोटे उद्योग मज़बूत होंगे — यही ‘लोकल से वोकल’ की सच्ची दिशा है।” उन्होंने सभी से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रहीं।साथ ही भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के उपस्थित रहे।केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए

केन्द्रीय राज्य मंत्री साहू बिलासपुर के तोरवा छठ घाट पहुँचे। उन्होंने छठ पूजा में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और संध्या आरती में शामिल हुए।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने छठ पर्व को आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण बताया।
साहू ने प्रार्थना करते हुए कहा, “छठ पर्व भारतीय संस्कृति की जीवनदायिनी परंपरा को जीवंत बनाए रखता है। माता छठी की कृपा से प्रदेश और देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं स्वास्थ्य बना रहे, यही मेरी प्रार्थना है।” संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    1.मैरिज सर्टिफिकेट क्या होता है? मैरिज सर्टिफिकेट (Marriage Certificate) एक सरकारी दस्तावेज़ है, जो यह प्रमाणित करता है कि दो व्यक्तियों का विवाह कानूनन पंजीकृत (Registered) है। यह प्रमाण पत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना

    गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास