भाजपा सरकार ने हर वर्ग को ठगा है, किसान, युवा, महिलाएं, कर्मचारी सब परेशान है : सुरेंद्र वर्मा

रायपुर/21 फरवरी 2026। भाजपा सरकार पर वादाखिलादी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस सरकार ने मोदी की गारंटी के नाम पर हर वर्ग को ठगा है, किसान अपना पूरा धान बेच नहीं पाए, युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं, महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं, महिला समूहों को काम नहीं मिल रहा है, 26 महीनों की भाजपा सरकार से हर वर्ग को केवल निराशा हाथ लगी है। कानून व्यवस्था बदहाल है, वर्ग संघर्ष चरम पर है, यह सरकार छत्तीसगढ़ को एक और मणिपुर में बदलने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आबादी के हर वर्ग को ठगा हुआ और अपमानित महसूस कराया है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आज कोई भी जाति, वर्ग या समाज ऐसा नहीं बचा है जो भाजपा सरकार के शासन में अपमानित महसूस न कर रहा हो। आदिवासियों से जल, जंगल, जमीन के अधिकार छीने जा रहे हैं, संसाधनों की लूट मची है, बलौदाबाजार मामले में सतनामी समाज को प्रताड़ित किया गया, अमरगुफा में पवित्र जैतखाम काटने वाले असल गुनाहगार कौन हैं? यह अब भी स्पष्ट नहीं हुआ, लोहारीडीह में साहू समाज के सैकड़ों लोग जेल भेजे गए, तमनार में आदिवासी समुदाय को निशाना बनाया गया, बस्तर और सरगुजा संभाग में केवल खनिज संसाधनों की लूट पर ही इस सरकार का फोकस है और इसी से ध्यान भटकाने के लिए वर्ग संघर्ष को बढ़ावा दिया जा रहा है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा करके सरकार में आई, भाजपा अब वादाखिलाफी पर उतर आई है, नई नौकरी तो दूर, संविदा और अनियमित कर्मचारी निकाले जा रहे हैं, जिनसे 100 दिन के भीतर नियमितीकरण का वादा था। स्कूल बंद करके नई-नई शराब दुकाने खोली जा रही है, सी-मार्ट की जगह प्रीमियम दारू दुकान खुल रहा है। आंगनवाड़ी वर्कर, रसोईया संघ, बी.एड., डी.एड. अभ्यर्थी सहित प्रदेश के तमाम सरकारी कर्मचारी अधिकारी आंदोलन की राह पर हैं, जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बर्बरतापूर्वक कुचला जा रहा है, प्रशासनिक आतंक और दमन चरम पर है, भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता त्रस्त है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

  • Related Posts

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर। शहीद डीएसएफ आरक्षक स्वर्गीय धनेश्वर नुरेटी के एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के मामले में नारायणपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश…

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना