
दिल्ली : UGC के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मेजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन से अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है.वृंदावन से हुंकार भरते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी पार्टी के नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) का ऐलान किया है. इस दौरान पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का पोस्टर भी जारी किया गया है.समर्थकों की मौजूदगी में की गई इस घोषणा को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है.

