अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

रायपुर, 17 मार्च 2026// नवा रायपुर स्थित आदिवासी संग्रहालय में 13 एवं 14 मार्च 2026 को आयोजित ‘आदि पर्व 2026’ में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की भव्य झलक देखने को मिली। इस आयोजन में प्रदेश की विभिन्न जनजातियों के प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य, गीत और सांस्कृतिक परंपराओं की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से शामिल हुई प्रतिभागी वनिता नेताम ने पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा में मंच पर अपनी संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी। उनकी पारंपरिक पोशाक और आभूषणों ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया और उपस्थित दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।कार्यक्रम के दौरान आयोजित ट्राइबल अटायर शो को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में भाग लेकर वनिता नेताम ने भी अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया, जो नारायणपुर जिले और अबूझमाड़ क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। आदि पर्व 2026 का आयोजन आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को संरक्षित करने तथा उसे देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। इस मंच के माध्यम से जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को व्यापक पहचान मिल रही है।

  • Related Posts

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़

    रायपुर, 10 सितंबर 2026/ राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला में ”सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष…

    नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद

    रायपुर, 10 सितंबर 2026/ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश रायपुर जिले,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़

    नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद

    BIG BREAKING :आज छत्तीसगढ़ में CM का तूफानी दौरा – रायपुर से मड़ियार और भिलाई तक

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    छत्तीसगढ़हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में