“जर्मनी में विश्व की सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व”

रायपुर। विश्व के सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी आयोजन “अनुगा, जर्मनी” में मंत्री स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया।
आयोजन स्थल पर आयोजकों द्वारा मंत्री देवांगन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर Koelnmesse GmBH के COO ओलिवर फ्रेस्से से मंत्री देवांगन की भेंट हुई। मंत्री देवांगन ने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में सार्थक संवाद किया।
इसके साथ ही, मिलिंद दीक्षित – प्रबंध निदेशक, Koelnmesse GmBH, भारत एवं सार्क देशों तथा समीर मितिया – समूह निदेशक, Koelnmesse GmBH के साथ भी बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बनी छत्तीसगढ़ राज्य के नवीन औद्योगिक विकास नीति और औद्योगिक परिदृश्य की जानकारी उद्योग मंत्री ने दी तथा राज्य द्वारा औद्योगिक पार्कों, विशेष रूप से खाद्य पार्कों में निवेश हेतु दी जा रही प्रोत्साहन योजनाओं और सुविधाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। राज्य गैर-बासमती चावल, इमली एवं मूल्य संवर्धित वन उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु निवेश आकर्षित करने हेतु संवाद किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के डायरेक्टर प्रभात मालिक भी उपस्थित रहे।


✅ क्यों चुनें नई सोच न्यूज़?

🔹 निष्पक्ष पत्रकारिता
🔹 ज़मीनी हकीकत की रिपोर्टिंग
🔹 सोशल मीडिया फ्रेंडली और मोबाइल फ्रेंडली पोर्टल
🔹 आपके शहर की हर छोटी-बड़ी बात सबसे पहले


नई सोच न्यूज़ – खबरें जो सोच बदलें, समाज बनाएँ।

Related Posts

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

कवर्धा, 05 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी है। श्री विजय शर्मा…

CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

रायपुर।राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में साक्षात्कार के लिए 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चिन्हांकन को लेकर उठ रहे सवालों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्पष्टीकरण जारी किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

छत्तीसगढ़हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में

छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़ : सीएम विष्णु देव साय

बस्तर में आदिवासी बेटियों से गैर-आदिवासियों के विवाह का मुद्दा गरमाया, यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने उठाई आवाज,कहा- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बनाए स्पष्ट नीति

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी