धर्मान्तरण कराने वालों पर हो फाँसी की सज़ा का प्रावधान : बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

रायपुर : रायपुर पहुंचे बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की धर्मांतरण को रोकने के लिए एक मजबूत कानून बनाया जाना चाहिए । जिसके तहत संविधान के नियमों के विरुद्ध लालस देकर, डर दिखाकर या जादू टोना दिखाकर लोगों को जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए। बाबा बागेश्वर ने कहा कि अगर कोई भारत के संविधान के अनुरूप स्वेच्छा से अपने धर्म का परिवर्तन करता है तो वह ठीक है लेकिन जो लोग षडयंत्र पूर्वक भोले वाले आदिवासी भाई बहनों को धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। उनके लिए सख्त कानून की जरूरत है।

आगे उन्होंने कहा कि अमीर आदमी गरीब का सपोर्ट नहीं कर रहा है इसलिए सनातन में यह हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है। जातियों के नाम पर और उच-नीच की बातों में उलझाकर ये लोगों को बरगला रहे है और मैं इसी की लड़ाई लड़ हूं, क्योंकि हिन्दू-हिन्दू भाई – भाई है। छत्तीसगढ़ में गौ माता की सड़क दुर्घटओं में मौत के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे छत्तीसगढ़ में इस पर क्या कानून बना है इस बारे में उन्हें ज्यादा तो पता नहीं है लेकिन वे राज्य सरकार को सुझाव जरुर दे सकते है कि हर तहसील स्तर पर 5000-5000 गौधाम बना दिया जाए तो यह समस्या जल्द ही दूमर हो जाएगी। 4 तहसील से इसकी शुरुआत करेंगे तो 20 हजार गौधाम ऐसे ही बन जाएगी और हमारी गौ माता भी सुरक्षित रहेगी। गायों की सुरक्षा के लिए गोठान की नहीं उसकी स्वतंत्रता की जरुरत है, राज्य सरकार अगर गौधाम बनाती है तो वहां पर उनके रहने, खाने से लेकर चारा पानी की पूरी व्यवस्था करें ताकि किसी भी प्रकार से उन्हें कोई परेशानी या तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भक्ति पर कोईं वासकरण नहीं कर सकती है इसका साक्षात उदाहरण यहां हो रहे रही कथा है, बाहर इतनी तेज बारिश हो रही है लेकिन पंडाल के अंदर हजारों की संख्या में भक्त बैठे हुए है और कई भक्त पहुंच भी रहे है। बुलडोजर से विचार कायम नहीं किया जा सकता है। एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय सेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है इसकी वे उन्हें शुभकामनाएं देते है। संघ ने विचारधाराओं को बचाने का काम किया है उनके द्वारा चलाए जा रहे विचारधारा ने आज देश में एक नई क्रांति खड़ा किया है।
बागेश्वरधाम सरकार में जो कैंसर का हॉस्पिटल बन रहा है जब तक वह पूर्ण नहीं हो जाता है हम आगे की योजना के बारे में सोच नहीं सकते है, अगर वहां वह चल जाए तो आगे पर विचार करेंगे और इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए फिर हम छत्तीसगढ़ पर विचार करेंगे कि यहां पर हॉस्पिटल बनाया जाए या नहीं। हनुमान कथा का सबसे बढिय़ा प्रसंग है कि हमें विनम्रता बनाए रखना सीखना चाहिए, जिस दिन हम यह सीख जाएंगे हनुमान जी आपके हृदय में वास कर लेंगे। क्योंकि हनुमान जी भगवान, सामर्थवान भी है और विनम्र भी है।
पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि कुछ पढ़े लिखे हिन्दु धर्म के नाम पर बच्चों को रामचरित्र मानस और गीता का पाठ नहीं कराते है, अपितु देश को बचाने के लिए सर्वोत्तम प्रत्येक भारतवासी को हर दिन तीन घंटे का ट्यूशन जरुर लेना चाहिए। इससे बच्चों की संस्कृति भी सुधरेगी और उनके संस्कार पर सुधरेंगे। इसके लिए राज्य सरकार को विचार करना चाहिए अगर वह हिन्दुत्व को मानती है तो अगर नहीं मानती है तो उन बच्चों को प्रोत्साहित ही कर दें।
भूत प्रेत के सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने 8 देशों की यात्रा की है और दुष्ट शक्तियों को दूर करने के लिए उन्होंने ऑक्सपोर्ट यूनिवर्सिटी ने इस पर एक सेप्टर शुरु किया है पैरा नॉर्मल इस पर कई लोगों ने शोध भी किया है। हमने भी सोचा कि हमें भी इस पर शोध करना चाहिए लेकिन भारत में तो हम पढ़ लेंगे पर विदेशियों के भूत कैसे भगाएंगे। इस पर हम जब पीएचडी करेंगे तो आप लोगों के सामने एक भी फिर आएंगे। हमें पढ़ाई के साथ – साथ कथा भी करनी जरुरी है।
जो धर्मांतरित हो गए है बागेश्वर धाम का खुला मंच है 5 से 8 अक्टूबर के बीच वहां आकर वे अपने धर्म में वापस लौट सकते है। जशपुर और बस्तर में पदयात्रा के सवाल पर कहा कि मैंने माननीय से कहा कि था जशपुर में एक बार कथा करने की अनुमति दो लेकिन अभी तक उन्हें मिली नहीं है जब भी उन्हें अनुमति मिलेगी वह वहां पर जरुर कथा करने जाएंगे और बस्तर क्षेत्र में अनुमति मिलती है तो वे वहां पर कथा या पदयात्रा जरुर करेंगे। मैं सभी एक बार ही कहता हूं, बार-बार रिक्वेस्ट करने की मेरी आदत नहीं है। अगर गुरु की कृपा रही तो हम रायपुर में दो दिन का दिव्य दरबार लगाएंगे। छत्तीसगढ़ वालों 7 से 16 नवंबर की तैयारी अभी से शुरु कर दो क्योंकि यहां फिर से वे कथा करने के लिए आने वाले है। कल दिव्य दरबार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लगेगा और कल कथा 3.30 से 6.30 बजे तक होगी।


    नई सोच न्यूज़ – खबरें जो सोच बदलें, समाज बनाएँ।

  1. Related Posts

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    1.मैरिज सर्टिफिकेट क्या होता है? मैरिज सर्टिफिकेट (Marriage Certificate) एक सरकारी दस्तावेज़ है, जो यह प्रमाणित करता है कि दो व्यक्तियों का विवाह कानूनन पंजीकृत (Registered) है। यह प्रमाण पत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना

    गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास