बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने साधा निशाना

रायपुर। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार बजट को गंभीरता से नहीं ले रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के दूसरे दिन ही बजट पेश किया जा रहा है, जिससे अभिभाषण की गरिमा कम हो रही है।भूपेश बघेल ने कहा कि “थकी और झुकी हुई सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है। इस बार भी बजट से जनता को कोई उम्मीद नहीं है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “ट्रंप के भाषण से ही पता चलेगा कि छत्तीसगढ़ के बजट में क्या है।”गलगोटियास यूनिवर्सिटी में चीनी रोबोट विवाद पर प्रतिक्रियाGalgotias University में चीनी रोबोट विवाद को लेकर भी भूपेश बघेल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ में शिक्षक और गुरु ‘कुत्ता खोजने’ का काम कर रहे थे और अब पूरे देश में चीनी कुत्ते की चर्चा हो रही है।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर कहा कि जब वे शर्टलेस होकर प्रदर्शन कर रहे थे, तब किसी को आपत्ति नहीं थी। दिल्ली में हुए नग्न प्रदर्शन को याद दिलाते हुए उन्होंने सवाल किया कि उस समय आलोचना करने वालों को अपनी बातें क्यों याद नहीं आईं।भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि “जब Rahul Gandhi और 25 सांसदों को गोली मारने जैसी बातें कही जाती हैं, तब कुछ लोग चुप क्यों रहते हैं? उस समय उनके मुंह में दही क्यों जम जाता है?”होली पर शराब दुकान खोलने के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने बोला हमला :-होली के दिन शराब दुकानें खुले रहने के सवाल पर मंत्री Ramvichar Netam पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी देश की इज्जत उतारने में लगी है। उन्होंने कहा कि “होली के दिन शराब दुकानें खुलेंगी तो माहौल बिगड़ेगा ही।”एप्स्टीन फाइल्स और हरदीप पुरी पर बयान :-एप्स्टीन फाइल्स में नाम आने की चर्चा पर भूपेश बघेल ने केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे देश की छवि धूमिल हो रही है और बीजेपी देश की इज्जत तार-तार कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि “हमारे देश से जुड़े फैसले सात समंदर पार बैठा ट्रंप कर रहा है।”राज्यसभा नामांकन पर प्रतिक्रिया :-छत्तीसगढ़ से राज्यसभा नामांकन को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि अंतिम निर्णय हाईकमान करेगा। उन्होंने कहा कि अन्य साथियों को भी मौका मिलना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) नाम तय कर हाईकमान को

  • Related Posts

    बस्तर की आवाज़ गुंज़ी भारतीय छात्र संसद महाराष्ट्र के राष्ट्रीय मंच पर…

    बस्तर : बस्तर की आवाज़ गुंज़ी भारतीय छात्र संसद महाराष्ट्र के राष्ट्रीय मंच पर. देश के विभिन्न राज्यों से आए दो हज़ार प्रतिभागियो मे से मात्र 45 प्रतिभागि चयन हुए…

    UGC के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मेजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

    दिल्ली : UGC के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मेजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन से अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है.वृंदावन से हुंकार भरते हुए अलंकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बस्तर की आवाज़ गुंज़ी भारतीय छात्र संसद महाराष्ट्र के राष्ट्रीय मंच पर…

    UGC के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मेजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

    डेढ़ दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

    उपमुख्यमंत्री ने बलांगीर बरगढ़ महासमुंद डिवीजन के माओवादियों के लिए आडियो संदेश किया जारी

    बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने साधा निशाना

    सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट