ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना

रायपुर/28मार्च 2026। भाजपा सरकार 1 अप्रैल से पारिवारिक आयोजन पर मेहमानों की संख्या बताने की अनिवार्यता लागू करने पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर 1 अप्रैल से निकायों की जानकारी बैगर शादी-ब्याह, जन्मदिन, सुख-दुःख एवं पारिवारिक आयोजन में 100 से अधिक मेहमानों को बुलाने पर पाबंदी लगा दी है। बिना जानकारी ज्यादा मेहमान बुलाने एवं आयोजन से कचरा फैलाने पर जुर्माना का प्रावधान किया है। कार्यक्रम की सूचना तीन दिन पहले देने की अनिवार्यता की गई है। सरकार का यह निर्णय अव्यवहारिक है। सरकार को निर्णय तत्काल वापस लेना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में सफाई व्यवस्था एकदम चरमरा गई है हर तरफ गंदगी फैली है।नालियां बजबजा रही है सड़को में धूल उड़ रही है।इन अव्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में कार्य करने के बजाये परिवारिक आयोजनों में पाबंदी लगाना अनुमति की बाध्यता करना आयोजनकर्ताओं के लिए अतिरिक्त तनाव है। वैसे भी बड़े आयोजन किराये के भवन, लॉन, गार्डन, सरकारी भवन जहाँ भी होते है वहाँ आयोजनकर्ताओं से सफाई चार्ज सहित अन्य चार्ज लिया जाता है। घरों में जहाँ आयोजन होता है, वहाँ कचरा इकठ्टा किया जाता, फिर उसका उचित निष्पादन किया जाता है। ऐसे में सरकार अपनी असफलता ढकने आयोजनों की अनुमति की बाध्यता कर तानाशाही दिखा रही है।

  • Related Posts

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    रायपुर। प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या संकट की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    रायपुर, 28 मार्च 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तीसरे दिन कर्नाटक ने अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना

    गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

    कानून व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर की हुई संयुक्त बैठक

    अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम