जिले में विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की परीक्षाओं के दृष्टिगत डी.जे. के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधबिना लिखित पूर्वानुमति ध्वनि विस्तारण यंत्रों के प्रयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा : 21 फरवरी 2026/ : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जन्मेजय महोबे के आदेशानुसार जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत ध्वनि विस्तार यंत्रों के प्रयोग को प्रतिबंधित किया गया है। उक्त आदेश के परिपालन में अनुविभागीय दण्डाधिकारी (रा) जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़ एवं चांपा ने विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में आयोजित परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन एवं छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं की तैयारी में व्यवधान ना हो इसे दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा-04 के तहत् अनुविभाग जांजगीर, अकलतरा, पामगढ़ एवं चांपा क्षेत्रांतर्गत डी.जे. का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए अन्य ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग बिना लिखित पूर्वानुमति के प्रतिबंधित किया है। विशिष्ट परिस्थितियों एवं शासकीय कार्यों के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के आदेशों तथा ध्वनि प्रदूषण (विनियमन तथा नियंत्रण) नियम, 200 एवं उपरोक्त अधिनियम में उल्लेखित शर्तों के अंतर्गत संबंधित अनुविभाग मुख्यालय की तहसील में अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा अनुविभाग मुख्यालय से भिन्न तहसील में तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा दी जाएगी, लेकिन यह अनुमति किसी भी परिस्थितियों में रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे के बीच की अवधि के लिए नही दी जा सकेगी। बिना लिखित पूर्वानुमति के ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा

  • Related Posts

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    रायपुर। प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या संकट की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    रायपुर, 28 मार्च 2026/ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तीसरे दिन कर्नाटक ने अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना

    गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

    कानून व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर की हुई संयुक्त बैठक

    अबूझमाड़ की बेटी वनिता नेताम ने ‘आदि पर्व 2026’ में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम