रायपुर में 14 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों बाइक के साथ उमड़ेगा राष्ट्रप्रेम

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राजधानी रायपुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस यात्रा में हजारों मोटरसाइकिलों के साथ युवा, महिलाएं और नागरिक शामिल होंगे। प्रतिभागी केसरिया साफा धारण कर हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश देंगे।यात्रा दोपहर 3 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से शुरू होकर तात्यापारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका, अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी, चौबे कॉलोनी, रामनगर अंडरब्रिज, कर्मा चौक, कबीर चौक और CSEB चौक होते हुए भारत माता चौक, गुढ़ियारी पहुंचेगी।यात्रा को रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे और भाजपा जिला रायपुर अध्यक्ष रमेश ठाकुर संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। आयोजन रायपुर पश्चिम विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में होगा।आयोजन के समापन स्थल भारत माता चौक पर शाम 6 बजे भारत माता की भव्य आरती होगी। इसके साथ ही लोकरंग अर्जुंदा द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।राजेश मूणत ने कहा कि यह केवल मोटरसाइकिल रैली नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति रायपुर के सामूहिक सम्मान, एकता और स्वाभिमान की अभिव्यक्ति है। उन्होंने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से बड़ी संख्या में शामिल होकर राष्ट्रगौरव के इस आयोजन का सहभागी बनने का आह्वान किया।

  • Related Posts

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़

    रायपुर, 10 सितंबर 2026/ राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला में ”सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष…

    नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद

    रायपुर, 10 सितंबर 2026/ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश रायपुर जिले,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विकसित भारत-2047 के संकल्प से जुड़ेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़

    नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद

    BIG BREAKING :आज छत्तीसगढ़ में CM का तूफानी दौरा – रायपुर से मड़ियार और भिलाई तक

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    छत्तीसगढ़हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में