चारधाम यात्रा में आने के लिए एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण पूर्ण

Uttarakhand : अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में आने के लिए एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 1.73 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू होगा।चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। देश दुनिया से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया। एक सप्ताह में ही पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख पार हो गया है। पंजीकरण आंकड़ों से इस साल भी यात्रा में रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।पर्यटन विभाग के पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए 1,73,157 तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। जबकि बदरीनाथ धाम में 1,52,478, गंगोत्री के लिए 97,622,यमुनोत्री के लिए 95,606 पंजीकरण किए गए।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज

    रायपुर, 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और प्रत्येक पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए महत्वाकांक्षी सुघ्घर…

    राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल

    रायपुर, 16 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में राज्य योजनाओं के लिए State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल लागू करने के प्रस्ताव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज

    राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल

    झीरम घाटी हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड न्याय की जीत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई बड़े षड्यंत्र कारी सरकार की गोंद में बैठ कर बच गए – दीपक बैज

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़ : मंत्री राजेश अग्रवाल

    भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात