आरोपियों के कब्जे से कुल 80 नग प्रतिबंधित टेबलेट निट्राजेपम किया गया जप्त

रायपुर : पुलिस कमिश्नर महोदय डॉ. संजीव शुक्ला के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर महोदय श्री अमित तुकाराम कांबले के मार्गदर्शन में जिला रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में नशे के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अवैध एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं सिरप तथा सूखे नशे की तस्करी, खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम की जा रही है। साथ ही प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध End-to-End जांच के साथ-साथ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी तारतम्य में दिनांक 03.02.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत न्यू शांति नगर स्थित मणिकर्णिका मुक्तिधाम पास दो व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित टेबलेट रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) श्री उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्तियों की पतासाजी करते हुये व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम दुर्गेश महानंद उर्फ फुला एवं शनि टंडन उर्फ हनी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित टेबलेट निट्राजेपम पाया गया। उक्त प्रतिबंधित टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी दुर्गेश महानंद उर्फ फुला एवं शनि टंडन उर्फ हनी को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध रूप से रखें *कुल 80 नग प्रतिबंधित टेबलेट निट्राजेपम एवं बिक्री रकम तथा प्रकरण से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 52,240/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।गिरफ्तार आरोपी –01. दुर्गेश महानंद उर्फ फुला पिता स्व. भोले महानंद उम्र 30 साल निवासी कृष्णा किराना स्टोर के पास, गांधी नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।02. शनि टंडन उर्फ हनी पिता अमृत लाल टंडन उम्र 22 साल निवासी सतनामी पारा पुरैना तालाब पार, थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

  • Related Posts

    बस्तर की आवाज़ गुंज़ी भारतीय छात्र संसद महाराष्ट्र के राष्ट्रीय मंच पर…

    बस्तर : बस्तर की आवाज़ गुंज़ी भारतीय छात्र संसद महाराष्ट्र के राष्ट्रीय मंच पर. देश के विभिन्न राज्यों से आए दो हज़ार प्रतिभागियो मे से मात्र 45 प्रतिभागि चयन हुए…

    UGC के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मेजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

    दिल्ली : UGC के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मेजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने वृंदावन से अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर दी है.वृंदावन से हुंकार भरते हुए अलंकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बस्तर की आवाज़ गुंज़ी भारतीय छात्र संसद महाराष्ट्र के राष्ट्रीय मंच पर…

    UGC के विरोध में इस्तीफा देने वाले सिटी मेजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

    डेढ़ दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

    उपमुख्यमंत्री ने बलांगीर बरगढ़ महासमुंद डिवीजन के माओवादियों के लिए आडियो संदेश किया जारी

    बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने साधा निशाना

    सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट