महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रहा रानी करुणा का परिवार, अब तक मिली 24 हजार रुपये की सहायता

रायपुर, 5 फरवरी 2026/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इस योजना से बलौदा बाजार भाटापारा जिले के ग्राम देवरी निवासी रानी करुणा गायकवाड़ का घर-परिवार भी सुदृढ़ हो रहा है।रानी करुणा को योजना के अंतर्गत प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति सुगमता से हो पा रही है। उनके पति शैलेश गायकवाड एक निजी प्लांट में कार्यरत हैं। सीमित आय के कारण परिवार का भरण-पोषण एवं दो छोटे बच्चों की देखभाल एक चुनौती थी। उनकी बड़ी पुत्री केजी-2 में अध्ययनरत है, जबकि छोटा पुत्र 18 माह का है।हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की 24वीं किश्त के रूप में महिलाओं के बैंक खातों में 1,000 रुपये की राशि अंतरित की गई। रानी करुणा गायकवाड को भी योजना का निरंतर लाभ मिल रहा है और अब तक उन्हें कुल 24,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो चुकी है। वे इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों, बच्चों की आवश्यकताओं तथा भविष्य की आकस्मिक जरूरतों के लिए बचत के रूप में कर रही हैं।रानी करुणा ने योजना के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिलने वाली यह सहायता मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। यह योजना महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान को भी सुदृढ़ कर रही है।

  • Related Posts

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर। शहीद डीएसएफ आरक्षक स्वर्गीय धनेश्वर नुरेटी के एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के मामले में नारायणपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश…

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना