“आज 3री बटालियन में पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार “ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।”

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (छ सबल/नक्सल ऑपरेशन/विआशा) श्री विवेकानंद सर द्वारा यूनिट के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर करवा फाउंडेशन द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया तथा फाउंडेशन की ओर से जवानों एवं उनके परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान चिकित्सकों की टीम ने सभी उपस्थितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया। वहीं, यूनिट के जवानों ने रक्तदान कर मानवता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (छ सबल/नक्सल ऑपरेशन/विआशा) विवेकानंद भापुसे, विशेष अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (छसबल) बी एस ध्रुव भापुसे, सेनानी मेघा टेंभुरकर, कलरवा फॉउंडेशन फाउंडर अभिषेक सिंह, एसी विजय तिर्की, एसी परुल खंडेलवाल, एसी मीरा अग्रवाल, एसी अनीता सागर, सीसी मिलमिन मिन्ज, सीसी के. जोशी, सूबेदार सी.एस. तिवारी, पीसी गिरधारी सिंह, पीसी राजलाल यादव, पीसी सुनील शुक्ला एवं कलरवा फाउंडेशन के सदस्यों सहित यूनिट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन उत्साह एवं अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अतिथियों ने जवानों की सेवाभावना, अनुशासन एवं समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की तथा इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Posts

आज 12 लगेगा दिव्य दरबार

रायपुर। दही हांडी उत्सव स्थल, अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढिय़ारी में 4 से 8 अक्टूबर तक होने वाले श्रीमंत हनुमंत कथा के दूसरे दिन रविवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष…

“माताओं को स्वास्थ्य और संबल दे रही है-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना”

रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ मातृत्व हर स्त्री के जीवन का सबसे पवित्र और भावनात्मक अनुभव होता है, लेकिन यह अनुभव अनेक जिम्मेदारियों और चुनौतियों से भरा होता है। गर्भावस्था के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज

राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल

झीरम घाटी हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड न्याय की जीत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई बड़े षड्यंत्र कारी सरकार की गोंद में बैठ कर बच गए – दीपक बैज

सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़ : मंत्री राजेश अग्रवाल

भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात