“ प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में हृदय जांच जारी, 80 बच्चों का हुआ परीक्षण ”

रायपुर, 12 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र क्र.26 सुभाष चौक बिरगांव में कुल 55 बच्चों की स्क्रीन की गई जिसमें 30 छात्र व 25 छात्राएं शामिल रही एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्र.27 बुधवारी बाजार बिरगांव में कुल 25 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 11 छात्र एवं 14 छात्राएं शामिल रही | किसी भी बच्चे में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण नहीं पाए गए।शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई।इस अभियान में सत्य साईं हॉस्पिटल के स्टाफ नर्स एवं प्रोग्राम ऑफिसर का विशेष सहयोग रहा। उनकी विशेषज्ञता और संवेदनशीलता ने इस प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

FacebookTwitterWhatsAppShare

नई सोच न्यूज़ में आपका स्वागत है — छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुरू हुआ एक ऐसा डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म, जहाँ हर खबर को पेश किया जाता है सच्चाई, समझ और एक नए नजरिए के साथ।

हमारा उद्देश्य है कि आपको मिलें वो खबरें, जो केवल सनसनी नहीं फैलाएं, बल्कि सोच को जगाएं। राजनीति, समाज, शिक्षा, मनोरंजन, खेल, और स्थानीय घटनाओं से लेकर प्रेरणादायक कहानियों तक—आपको मिलेगी हर ख़बर की सही तस्वीर

📍 हम कहाँ हैं?
रायपुर, छत्तीसगढ़ से संचालित | विश्वसनीय लोकल न्यूज़

📞 हमसे संपर्क करें:
📱 +91-6232569080
🌐 वेबसाइट: www.nayisochnews.com

Related Posts

आज 12 लगेगा दिव्य दरबार

रायपुर। दही हांडी उत्सव स्थल, अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढिय़ारी में 4 से 8 अक्टूबर तक होने वाले श्रीमंत हनुमंत कथा के दूसरे दिन रविवार को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष…

छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हमारी छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य – अरुण साव

रायपुर. 6 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ में 70 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

छत्तीसगढ़हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में

छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़ : सीएम विष्णु देव साय

बस्तर में आदिवासी बेटियों से गैर-आदिवासियों के विवाह का मुद्दा गरमाया, यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने उठाई आवाज,कहा- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बनाए स्पष्ट नीति

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी