हर घर नल, हर घर जल’ से बदला ग्रामीण जीवन,सेम्हराडीह में जल जीवन मिशन बना खुशहाली का आधार

रायपुर, 12 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित जल जीवन मिशन, ग्रामीण अंचलों में लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम साबित हो रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेम्हराडीह में अब हर घर तक शुद्ध पेयजल की सुविधा सुगमता से उपलब्ध हो रही है।जल जीवन मिशन के तहत गांव में घर-घर नल कनेक्शन पहुंचने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या समाप्त हो गई है। ग्राम सेम्हराडीह की हितग्राही कोयल साहू बताती हैं कि योजना के पहले उन्हें रोजाना पीने और उपयोग के पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कभी बोरिंग से पानी लाना पड़ता, तो कभी कपड़े धोने या स्नान के लिए नहर तक जाना पड़ता था। कई बार गंदे स्रोतों से पानी उपयोग करने के कारण परिवार के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता था।अब जल जीवन मिशन के तहत घर पर ही नल जल कनेक्शन उपलब्ध होने से साहू का जीवन पूरी तरह बदल गया है। वे कहती हैं कि पहले हर दिन पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब घर में नल लगने से हमें बहुत राहत मिली है। कपड़े धोने, नहाने और पशुओं को पानी देने के लिए अब किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इस योजना ने न केवल ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या को आसान बनाया है, बल्कि महिलाओं के श्रम, समय और स्वास्थ्य की भी रक्षा की है। जल जीवन मिशन के कारण अब महिलाएं अन्य उपयोगी कार्यों में अधिक समय दे पा रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

  • Related Posts

    बस्तर में आदिवासी बेटियों से गैर-आदिवासियों के विवाह का मुद्दा गरमाया, यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने उठाई आवाज,कहा- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बनाए स्पष्ट नीति

    बस्तर। बस्तर में आदिवासी समाज की बेटियों के गैर-आदिवासी समाज में विवाह का मुद्दा अब जोर पकड़ता नजर आ रहा है। आदिवासी युवा नेता यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने इस मामले…

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत रायपुर 12 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ की मिट्टी की सोंधी महक, खेत-खलिहानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बस्तर में आदिवासी बेटियों से गैर-आदिवासियों के विवाह का मुद्दा गरमाया, यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने उठाई आवाज,कहा- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बनाए स्पष्ट नीति

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

    15 अगस्त को छत्तीसगढ़ को मिल सकते हैं तीन नए जिले! प्रदेश में 33 से बढ़कर 36 जिलों की हो सकती है संख्या

    रायपुर में 14 अगस्त को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, हजारों बाइक के साथ उमड़ेगा राष्ट्रप्रेम

    वन मंत्री केदार कश्यप ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को दिया सामाजिक सुरक्षा का संबल

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’