मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बैजनाथपुर जलाशय जीर्णोद्धार कार्य का किया भूमिपूजन

रायपुर, 24 अक्टूबर 2025/
सूरजपुर जिले के ग्राम बैजनाथपुर (ब) स्थित बैजनाथपुर जलाशय योजना के जीर्णोद्धार कार्य का आज विधिवत भूमिपूजन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के करकमलों से संपन्न हुआ।मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली और सिंचाई संसाधनों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। बैजनाथपुर जलाशय का जीर्णोद्धार क्षेत्र के किसानों को स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित करेगा और कृषि उत्पादन को नई गति देगा।

सन् 1977 ई. में निर्मित यह जलाशय अब लगभग 48 वर्ष पुराना है। यह जलाशय लंबे समय से क्षेत्र के किसानों को खरीफ फसल के लिए सिंचाई सुविधा प्रदान करता रहा है। बांध की कुल लंबाई 855 मीटर है तथा इसकी जल भराव क्षमता 19.76 मिलियन क्यूबिक फीट है। जलाशय से निकलने वाली 2250 मीटर लंबी नहर के माध्यम से लगभग 182 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है, जिससे करीब 2600 से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिलता है।प्रदेश सरकार द्वारा इस जलाशय के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य हेतु 222.79 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। कार्य पूर्ण होने पर जलाशय की जलसंचयन क्षमता में वृद्धि होगी और सिंचाई व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, कृषि विभाग के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    कवर्धा, 05 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी है। श्री विजय शर्मा…

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    रायपुर।राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में साक्षात्कार के लिए 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चिन्हांकन को लेकर उठ रहे सवालों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्पष्टीकरण जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    छत्तीसगढ़हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़ : सीएम विष्णु देव साय

    बस्तर में आदिवासी बेटियों से गैर-आदिवासियों के विवाह का मुद्दा गरमाया, यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने उठाई आवाज,कहा- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बनाए स्पष्ट नीति

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी