पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने छठ घाटों का निरीक्षण कर छठ महापर्व की तैयारियों का लिया जायज़ा

रायपुर, 23 अक्टूबर 2025/ आगामी छठ महापर्व के मद्देनज़र पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंकरघाट और गोधनपुर स्थित घाटों पर चल रही तैयारियों का बारीकी से जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल ने अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से घाटों की साफ़-सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय तथा यातायात प्रबंधन जैसी आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण कर ली जाएँ।
अग्रवाल ने कहा कि छठ पूजा जन-आस्था का पवित्र पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु सूर्य उपासना के माध्यम से परिवार और समाज के कल्याण की कामना करते हैं। इसलिए सरकार की प्राथमिकता है कि इस पर्व का आयोजन स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएँ, ताकि रात्रि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही जलस्तर और सुरक्षा की दृष्टि से निगरानी दल तैनात किए जाने को भी कहा गया। अग्रवाल ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अंबिकापुर में छठ पर्व उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के साथ सम्पन्न हो और श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा-अर्चना कर सकें।

  • Related Posts

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    कवर्धा, 05 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी है। श्री विजय शर्मा…

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    रायपुर।राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में साक्षात्कार के लिए 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चिन्हांकन को लेकर उठ रहे सवालों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्पष्टीकरण जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    छत्तीसगढ़हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़ : सीएम विष्णु देव साय

    बस्तर में आदिवासी बेटियों से गैर-आदिवासियों के विवाह का मुद्दा गरमाया, यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने उठाई आवाज,कहा- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बनाए स्पष्ट नीति

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी