“ खाद की कमी और एग्री स्टेक पोर्टल किसानों के लिए सर दर्द बना : सुरेंद्र वर्मा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ”

नईरायपुर/11 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि सरकार ने इस वर्ष समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए किसानों का एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। पोर्टल खुल नहीं रहा, किसान परेशान है, पंजीयन हो नहीं पा रहा। सरकार सभी किसानों का पूरा धान नहीं खरीदना चाहती। इसलिए यह सब कठिनाई पैदा की जा रही ताकि पंजीयन नहीं हो। हमारी मांग है धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन की पुरानी प्रक्रिया ही अपनाई जाए ताकि सभी किसान आसानी से पंजीयन करवा सके।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि सरकार किसानों को पहले डीएपी नहीं दे पाई, अब पूरे प्रदेश में यूरिया की कमी से किसान परेशान है। सोसायटियों में यूरिया पहुंची नहीं है, खुले बाजार में भी यूरिया का संकट है। दुगुनी से अधिक कीमत पर यूरिया मिल रही है। 266 की यूरिया 1000 रू. में और 1350 की डीएपी 2000 रू. में बिक रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि केंद्रीय उर्वरक मंत्री नड्डा से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि सितंबर महीने में 50 हजार मीट्रिक टन यूरिया केन्द्र के द्वारा भेजा जाएगा, जिसमें से सरकार ने कहा था सितंबर के पहले और दूसरे सप्ताह तक 30 हजार मीट्रिक टन यूरिया सोसायटियों में पहुंच जायेगा। 11 सितंबर हो गया है अभी तक यह यूरिया न सोसायटियों में पहुंचा है और न ही किसानों तक पहुंचा है। सरकार का दावा यहां भी झूठा साबित हुआ।

FacebookTwitterWhatsAppShare nayi सोच न्यूज़ में आपका स्वागत है — छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुरू हुआ एक ऐसा डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म, जहाँ हर खबर को पेश किया जाता है सच्चाई, समझ और एक नए नजरिए के साथ।

हमारा उद्देश्य है कि आपको मिलें वो खबरें, जो केवल सनसनी नहीं फैलाएं, बल्कि सोच को जगाएं। राजनीति, समाज, शिक्षा, मनोरंजन, खेल, और स्थानीय घटनाओं से लेकर प्रेरणादायक कहानियों तक—आपको मिलेगी हर ख़बर की सही तस्वीर

📍 हम कहाँ हैं?
रायपुर, छत्तीसगढ़ से संचालित | विश्वसनीय लोकल न्यूज़

📞 हमसे संपर्क करें:
📱 +91-6232569080
🌐 वेबसाइट: www.nayisochnews.com

Related Posts

छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हमारी छत्तीसगढ़ को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य – अरुण साव

रायपुर. 6 अक्टूबर 2025. उप मुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ में 70 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।…

“बस्तर राइजिंग” अभियान 8 अक्टूबर से होगा प्रारंभ:बस्तर की प्रतिभा, संस्कृति और संभावनाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

रायपुर : 7 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

छत्तीसगढ़हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में

छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़ : सीएम विष्णु देव साय

बस्तर में आदिवासी बेटियों से गैर-आदिवासियों के विवाह का मुद्दा गरमाया, यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने उठाई आवाज,कहा- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बनाए स्पष्ट नीति

हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी