कोल इंडिया ने रचा इतिहास : एसईसीएल कोरबा में देश की पहली पूर्णतः महिला संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट का शुभारंभ

5 october,रायपुर,देश के औद्योगिक क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और समावेशन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) — कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी — ने शनिवार को कोरबा स्थित अपने सेंट्रल वर्कशॉप में कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिला संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट का शुभारंभ किया।भारत सरकार के स्पेशल कैंपेन 5.0 के अंतर्गत प्रारंभ की गई यह अभिनव पहल कोल इंडिया की इस प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है कि वह संचालन और तकनीकी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। यह पहल इस वर्ष की शुरुआत में बिलासपुर स्थित वसंत विहार में कोल इंडिया की पहली महिला संचालित औषधालय (डिस्पेंसरी) की स्थापना के बाद कंपनी के “नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति” के संकल्प को और मजबूत करती है।नई सेंट्रल स्टोर यूनिट का संचालन पूरी तरह आठ महिला अधिकारियों और कर्मियों की एक टीम द्वारा किया जाएगा, जिसका नेतृत्व सीनियर मैनेजर (इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (भारतीय खनन विद्यालय), धनबाद की पूर्व छात्रा सुश्री सपना इक्‍का कर रही हैं। यह टीम स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति और इन्वेंट्री प्रबंधन की सभी प्रक्रियाओं को आधुनिक एसएपी (SAP) आधारित डिजिटल प्रणाली के माध्यम से संचालित करेगी, जिससे कार्य में दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात् एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने फीता काटकर यूनिट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजनाएं) आर. सी. महापात्रा तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट महिला कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए हरीश दुहन ने कहा कि यह पहल एसईसीएल की समावेशी यात्रा का एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा, “बिलासपुर में कोल इंडिया की पहली महिला संचालित औषधालय के सफल संचालन के बाद, हम कोरबा में एक और अग्रणी कदम उठाने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। ऐसे प्रयास माननीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी जी की उस दूरदर्शी सोच के अनुरूप हैं, जिसमें वे कोयला क्षेत्र में महिलाओं की अधिक भागीदारी और उनके लिए नेतृत्व के अवसर सृजित करने पर बल देते हैं।”इससे पूर्व, महाप्रबंधक (वर्कशॉप) जी. के. द्विवेदी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) बलराम टंडन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन एसईसीएल सेंट्रल वर्कशॉप, कोरबा की टीम द्वारा किया गया।एसईसीएल कोरबा की यह पूर्णतः महिला संचालित सेंट्रल स्टोर यूनिट कोयला और ऊर्जा क्षेत्र में समावेशी विकास का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनेगी तथा कोल इंडिया लिमिटेड की अन्य सहायक कंपनियों में भी ऐसी महिला नेतृत्व वाली इकाइयों की स्थापना के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज

    रायपुर, 16 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति और प्रत्येक पात्र परिवार तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए महत्वाकांक्षी सुघ्घर…

    राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल

    रायपुर, 16 सितम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में राज्य योजनाओं के लिए State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल लागू करने के प्रस्ताव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छत्तीसगढ़ में सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की प्रगति तेज

    राज्य योजनाओं में लागू होगा State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल

    झीरम घाटी हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड न्याय की जीत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    छोटे नक्सलियों को फांसी की सजा हुई बड़े षड्यंत्र कारी सरकार की गोंद में बैठ कर बच गए – दीपक बैज

    सेवा संकल्प अभियान में हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’, सेवा और समर्पण के संकल्प से जगमगाएगा छत्तीसगढ़ : मंत्री राजेश अग्रवाल

    भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात