1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ रायपुर आगमन

रायपुर : शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्योत्सव 2025 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती मनाई जा रही है। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को राज्योत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। उनके आगमन को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा दिन व्यस्त कार्यक्रम होगा।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम :-

सुबह 7:35 बजे प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से रवाना होंगे और 9:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट से वे सीधे सत्य साईं हॉस्पिटल जाएंगे, जहां 10:00 से 10:35 बजे तक “दिल की बात” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद 10:45 से 11:30 बजे तक पीएम मोदी ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर 11:45 से 12:10 बजे तक वे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद 12:15 से 1:15 बजे तक प्रधानमंत्री नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे, और 1:30 से 2:15 बजे तक ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक पीएम मोदी राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। अंत में, 4:25 बजे रायपुर एयरपोर्ट से वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस प्रकार पूरा दिन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लगातार कार्यक्रमों से भरा रहेगा।

  • Related Posts

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर। शहीद डीएसएफ आरक्षक स्वर्गीय धनेश्वर नुरेटी के एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के मामले में नारायणपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश…

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना