नवा रायपुर में निवेश और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025/नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।बैठक में मंत्री चौधरी ने अधिकारियों से शहर के योजनाबद्ध और तीव्र विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर का संतुलित, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में गति लाने के लिए इस वर्ष राज्य शासन के बजट अंतर्गत पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 1000 करोड़ रुपए रखा गया है। सभी इस लक्ष्य को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करें।मंत्री चौधरी ने यह भी निर्देश दिए कि शासकीय एवं निजी संस्थानों तथा बिल्डर्स को आवंटित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्यों को समन्वयपूर्वक और शीघ्र गति से पूरा किया जाए, ताकि नवा रायपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। बैठक में निवेश को प्रोत्साहन देने, पर्यावरण संरक्षण, अधोसंरचना विकास और शहरी जनसुविधाओं के उन्नयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर प्राधिकरण के चेयरमैन अंकित आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    कवर्धा, 05 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी है। श्री विजय शर्मा…

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    रायपुर।राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में साक्षात्कार के लिए 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चिन्हांकन को लेकर उठ रहे सवालों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्पष्टीकरण जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    छत्तीसगढ़हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़ : सीएम विष्णु देव साय

    बस्तर में आदिवासी बेटियों से गैर-आदिवासियों के विवाह का मुद्दा गरमाया, यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने उठाई आवाज,कहा- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बनाए स्पष्ट नीति

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी