मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की

रायपुर, 16 फरवरी 2026/मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव उपस्थित रहे।मुख्य सचिव ने नवा अंजोर विजन@ 2047 के अंतर्गत निर्धारित इंडिकेटर्स की राज्य स्तरीय समीक्षा करते हुए सभी विभागीय सचिवों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों की नियतकालिक उपलब्धि तथा अद्यतन जानकारी मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-समय पर दर्ज करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की प्रभावी निगरानी एवं मूल्यांकन संभव है, जिससे राज्य के विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में गति आएगी।मुख्य सचिव ने सभी विभागीय सचिवों को अपने विभागीय डैशबोर्ड पर ऑनलाइन प्रगति की नियमित समीक्षा करने तथा निर्धारित इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।बैठक में विजन 2047 के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु समन्वित एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही पर विशेष जोर दिया गया।

  • Related Posts

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर। शहीद डीएसएफ आरक्षक स्वर्गीय धनेश्वर नुरेटी के एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के मामले में नारायणपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश…

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना