बस्तर के दोनों सांसदों को पंडुम के मंच पर नहीं बैठाना बस्तर का अपमान : दीपक बैज

रायपुर/ 09 फरवरी 2026। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बस्तर पंडूम के शुभारंभ के अवसर पर राष्ट्रपति के मंच पर मुख्यमंत्री और मंत्रीगणों को तो स्थान दिया गया, लेकिन बस्तर के दोनों आदिवासी सांसदों, कांकेर सांसद भोजराज नाग और बस्तर के सांसद महेश कश्यप को भाजपा सरकार ने मंच पर बैठाने के लायक भी नहीं समझा, जबकि प्रोटोकॉल के अनुसार सांसदों को मंच पर बैठाना था, बस्तर के दोनों ही सांसद आदिवासी वर्ग से आते है तथा बस्तर की जनता का प्रतिनिधित्व करते है। यह उन सांसदों का ही नहीं बस्तर की जनता और बस्तरिया अस्मिता का अपमान है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बस्तर पंडुम के नाम पर करोड़ो रुपए खर्च कर अपनी ब्रांडिंग तो कर रही, लेकिन बस्तर के लोगों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिस पंडुम में बस्तर के जन प्रतिनिधि अपमानित हो रहे, वहां पर आम बस्तरिया आदिवासी की क्या स्थित होगी समझा जा सकता है। भाजपा सरकार को आदिवासी अस्मिता, आदिवासियों की धार्मिक आस्था, आदिवासी संस्कृति से कोई मतलब नहीं, बस्तर में मची संसाधनों की लूट से ध्यान भटकाने के लिए केवल राजनैतिक इवेंट कर रहे हैं। अपने ही दल के चुने हुए सांसदों को अपमानित करके बस्तर की जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं?प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार को न बस्तर की समृद्धि से कोई सरोकार है ना ही बस्तरिया संस्कृति से केवल अपनी ब्रांडिंग के लिए आदिवासी समाज को यह सरकार बार अपमानित कर रही है।

  • Related Posts

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर। शहीद डीएसएफ आरक्षक स्वर्गीय धनेश्वर नुरेटी के एक करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा दावे में कथित अनियमितता और अवैध वसूली के मामले में नारायणपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेश…

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    रायपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर राजधानी रायपुर में युवाओं ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शहीद आरक्षक के बीमा घोटाले में थाना प्रभारी गिरफ्तार, भाजपा बोली- भ्रष्टाचारियों पर साय सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’

    रायपुर में शिक्षा और पेपर लीक के खिलाफ युवाओं का बिगुल, 19 जुलाई को होगा बड़ा जनआंदोलन

    Marriage Certificate Kaise Banaye in Chhattisgarh (2026) – Seva Setu Portal Complete Guide

    पेट्रोल-डीजल पर ‘वार रूम’ एक्टिव: सीएम की हाई लेवल बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम

    ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना