TS सिंहदेव ने कहा मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना , डिप्टी सीएम ने कहा जब मौका था तब तो कांग्रेस पार्टी ने बनाया नहीं

रायपुर ब्रेकिंग : टीएस सिंहदेव के मुख्यमंत्री बनने वाले बयान पर अरूण साव की प्रतिक्रिया, कहा उनकी इच्छा उन्होंने जाहिर की है”,“जब मौका था तब तो कांग्रेस पार्टी ने उन्हे बनाया नहीं”, “विधानसभा में भी जनता ने उन्हे घर बैठा दिया है”,“आने वाले समय में कांग्रेस के आने की गुंजाईश नहीं है”,“आज जिस तरह से कांग्रेस के हालात है शायद उनकी इच्छा कभी पूरी नहीं होगी”। टीएस सिंहदेव ने कहा था की मुझे मौका मिलेगा तो जरूर सीएम बनूंगा।

दरअसल छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बोले TS, मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है. ऐसा कौन कहेगा कि मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते. पहले भी मेरा नाम चला था. ढाई-ढाई साल के मुद्दे पर मीडिया ने लगातार मुझे बनाए रखा। बाकी पार्टी का निर्णय अंतिम निर्णय होता है।

टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ के अगले विधानसभा चुनाव में नेतृत्व को लेकर मीडिया के सवाल पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. अधिकांशतः पूर्व सीएम भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के नेतृत्व को लेकर तुलना की जाती है. इसलिए इस सवाल पर उन्होंने सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही है. कांग्रेस के सभी शीर्ष नेता अगले चुनाव में सामूहिक रूप से नेतृत्व करेंगे।

  • Related Posts

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    कवर्धा, 05 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने कहा कि हमारे राष्ट्र निर्माता शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी है। श्री विजय शर्मा…

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    रायपुर।राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 में साक्षात्कार के लिए 795 के बजाय 608 अभ्यर्थियों के चिन्हांकन को लेकर उठ रहे सवालों पर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने स्पष्टीकरण जारी किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी-उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा

    CGPSC का स्पष्टीकरण: 795 नहीं, 608 अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए क्यों हुए चयनित?

    छत्तीसगढ़हाईकोर्ट की कमान अब जस्टिस संजय अग्रवाल के हाथों में

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़ : सीएम विष्णु देव साय

    बस्तर में आदिवासी बेटियों से गैर-आदिवासियों के विवाह का मुद्दा गरमाया, यतेन्द्र ‘छोटू’ सलाम ने उठाई आवाज,कहा- संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार बनाए स्पष्ट नीति

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी