मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अजबनगर में सायकल वितरण कर विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

रायपुर,12नवंबर 2025/महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधानसभा विधायक लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा अंतर्गत ग्राम अजबनगर पहुंचीं, जहां उन्होंने शासकीय हाई स्कूल में आयोजित सायकल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजवाड़े ने छात्राओं को सायकल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सायकल वितरण योजना से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में सुगमता होगी, जिससे शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता बनी रहेगी और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लाखे नगर में पानी की समस्या: पतली धार और बढ़ती परेशानी

    *लाखे नगर में पानी की समस्या: नलों से निकल रही पतली धार, गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी*लाखे नगर, रायपुर – लाखे नगर के निवासियों को पानी की समस्या का…

    *छेरछेरा पर्व: लाखेनगर के नन्हे बच्चों ने जीवंत की परंपरा 🎉*

    *छेरछेरा पर्व की खुशियाँ: लाखेनगर के नन्हे बच्चों ने जीवंत की परंपरा 🎉*आज गांधीनगर, लाखेनगर में छोटे-छोटे नन्हे बच्चों ने छेरछेरा पर्व मनाया और घर-घर जाकर छेरछेरा मांगा। यह छत्तीसगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाखे नगर में पानी की समस्या: पतली धार और बढ़ती परेशानी

    *छेरछेरा पर्व: लाखेनगर के नन्हे बच्चों ने जीवंत की परंपरा 🎉*

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट ने दी राहत

    डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कनेक्टिविटी और विकास को नई गति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड आवास उत्सव में शामिल होंगे संगीतकार विनोद राठौर

    हरियाली से आर्थिक रूप से सशक्त हुए मोहला जिले के ग्रामीण