आत्मसमर्पित माओवादियों ने थामी तरक्की की डोर,बीजापुर के 32 पूर्व माओवादियों ने सीखा कुक्कुटपालन और बकरीपालन का गुर

रायपुर, 09 अक्टूबर 2025/ माओवाद का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे बीजापुर जिले के 32 आत्मसमर्पित माओवादियों ने अब विकास और स्वरोजगार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इन सभी ने जगदलपुर स्थित क्षेत्रीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में एक महीने का कुक्कुटपालन और बकरीपालन का विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से पूर्व नक्सलियों ने न केवल पशुपालन के वैज्ञानिक तरीके सीखे, बल्कि एक सफल उद्यमी बनने की बारीकियों को भी जाना। एक माह की गहन ट्रेनिंग में आत्मसमर्पित माओवादियों को कुक्कुटपालन और बकरीपालन से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यहां उन्होंने उन्नत नस्लों का चयन, चारा प्रबंधन और संतुलित आहार की जानकारी, टीकाकरण, रोगों की पहचान और उपचार के तरीके के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, ऋण प्राप्त करने और अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की रणनीति के संबंध में प्रशिक्षण लिया।प्रशिक्षण लेने वाले एक आत्मसमर्पित माओवादी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जंगल में जीवन बहुत मुश्किल और खाली था। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जो पुनर्वास नीति बनाई गई है, वह एक अभिनव प्रयास है। जिससे अब हम अपने हाथों से काम करके परिवार के लिए एक स्थिर और सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकते हैं। सरकार के इस कदम से हमें बहुत हिम्मत मिली है।

  • Related Posts

    लाखे नगर में पानी की समस्या: पतली धार और बढ़ती परेशानी

    *लाखे नगर में पानी की समस्या: नलों से निकल रही पतली धार, गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी*लाखे नगर, रायपुर – लाखे नगर के निवासियों को पानी की समस्या का…

    *छेरछेरा पर्व: लाखेनगर के नन्हे बच्चों ने जीवंत की परंपरा 🎉*

    *छेरछेरा पर्व की खुशियाँ: लाखेनगर के नन्हे बच्चों ने जीवंत की परंपरा 🎉*आज गांधीनगर, लाखेनगर में छोटे-छोटे नन्हे बच्चों ने छेरछेरा पर्व मनाया और घर-घर जाकर छेरछेरा मांगा। यह छत्तीसगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लाखे नगर में पानी की समस्या: पतली धार और बढ़ती परेशानी

    *छेरछेरा पर्व: लाखेनगर के नन्हे बच्चों ने जीवंत की परंपरा 🎉*

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे हैं चैतन्य बघेल को हाई कोर्ट ने दी राहत

    डबल इंजन सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कनेक्टिविटी और विकास को नई गति – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड आवास उत्सव में शामिल होंगे संगीतकार विनोद राठौर

    हरियाली से आर्थिक रूप से सशक्त हुए मोहला जिले के ग्रामीण